संदेश

जुलाई, 2011 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कुछ पल इनके लिए...

चित्र
जीना  है तो इनके लिए जियो करना है तो कुछ इनके लिए करो ज़िन्दगी न मिलेगी दुबारा इनसे जी भर कर प्यार करलो! स्नेह की जरूरत है इन्हें कुछ दिल दारों की जरूरत है इन्हें,   अपने आगे पीछे मुस्कुराते चहरों की जरूरत है इन्हें आपकी जरूरत है इन्हें!!   अपनी मंजिल इन्हें नहीं पता रहा पर चलना इन्हें नहीं आता मासूम भरे नैनो से, पलकों पर लिए कुछ  जानी अनजानी पानी की बूँदें,                                ढून्ढ रहे हैं अपने अपनों को, लड़ रहे हैं अपने आपसे,  इस कुदरत से, बिना कुछ बोले किसी को!! थामे इन मासूमो का हाथ,  चलें चंद कदम इनके साथ, दें इन्हें कुछ लहमे ख़ुशी के, दिलाएं इन्हें, इनके होने का एहसास, ज़िन्दगी के कुछ पल इनके लिए जीलें...!! 

Tera Mera Mann...

झिलमिलाते तारों की चादर के नीचे  खोया है अपनी ही धुन में, काले होते दिए में, सोचते सर खुजलाते  एक बूंद में समाये पूरे संसार को समझने  की कोशिश!!! चार बाशिंदों में अंतर खोजने की चाह में, आँखों में नींद का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे खुमार को, पलकों को मीचते मसलते बड़ी मासूमियत  से जाने के लिए कह रहा है!!! अपनों का प्यार पाने की ख़ुशी और खोने  का गम,क्यूँ होता है, जान्ने पहचान्ने में लगा है!! लालच पर काबू क्यूँ नहीं,  दिल में जज्ज्बात क्यूँ नहीं, क्यूँ भूल जाता है कोई की उसकी असली  मंजिल है कहाँ, बिना एक कौड़ी लिए इस बूंद में से निकलकर उसे भी जाना है वहां!!! इतना सोचते, समझते जाने कब चाँद की चांदनी ने करवट लेली,  सूरज की किरणों ने अपनी जगमगाहट से तारों की  झिलमिलाहट छुपाली…!!!

Kismat...

कहालती हूँ मैं किस्मत,  मेरे अपने हैं नियम, किसी को देती हूँ ख़ुशी तो किसी पर करती हूँ सितम, रुतवा है ऐसा मेरा, की हर तरफ होती चर्चा मेरी, अपनी मेहनत को छोड़ मुझ पर अंध विश्वाश करती है ये दुनिया पूरी  कहालती हूँ मैं किस्मत,  जिसपर मैं हुई मेहरबान उसपर दुनिया वाले हर पल देने को हैं तैयार अपनी जान, रंक से राजा और राजा से रंक बनाना, ऐसा है मेरा काम, कहलाती हू मैं किस्मत किस्मत होती तो ये होता, किस्मत होती तो वो हो जाता,  हुजुर  जो बात हवा में है, सागर की मचलती लहरों में है वोही बात मुझ मैं है, जिसके साथ चाहती, उसके संग होलेती, सच कहूँ तो वो बड़ी किस्मत वाला है जिसकी तकदीर मुझसे टकरा जाती, क्यूंकि ज़िन्दगी भर दौड़ते रहते हैं लोग मेरे पीछे, पर मैं हाथ नहीं आती हर किसी के इस्सिलिये,  कहालती हूँ मैं किस्मत!