तलाश...
तलाश बचपन में, एक उंगली की
तलाश जवानी में, एक मार्गदर्शक कीतलाश अँधेरे में, एक किरण की,
तलाश ज़ेहन में, एक कल्पना की!!
तलाश ज़िन्दगी में, एक अवसर की
तलाश हाथों में, एक लकीर की
तलाश करोड़ों में, एक अपने की
तलाश गीत में, एक जीत की!!
तलाश दुख में, एक मुस्कान की,
तलाश ख़ुशी में, एक यार की,
तलाश तूफ़ान में, एक सहारे की,
तलाश रेगिस्तान में, एक बूंद की!!
तलाश समुद्र में, एक कश्ती की,
तलाश झूठ में, एक सच की
तलाश नींद में, एक मीठे ख्वाब की
तलाश हकीकत में, एक चमत्कार की,
तलाश भूडापे में, एक उंगली की…!!!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें